समय: इक सोच
कहते है समय से बड़ा कोई गुरू नहीं होता सही भी है, समय ही है जो अच्छे बुरे की पहचान करने की सीख देता है चाहे व्यक्ति हो या वस्तु। समय ही बताता है कि इस लोगों से भरी दुनिया में हम सब अकेले हैं कोई आपके साथ अंत तक नहीं जाता और ये जीवन यात्रा कर्म पथ पर चलते एकाकी रूप से तय करनी है। लोगों का आना जाना जीवन पर्यन्त चलता रहता है हम उनसे रिश्ते जोड़कर अपनी आशायें उनसे जोड़ लेते है कुछ पूरी होती है कुछ अधूरी। समय की भूमिका इसमें भी महत्वपूर्ण है चाहे जितनी भी विपरीत परिस्थितियाँ आती है समय अपना चक्र बदलता जरूर है। आपकी अपेक्षायें और दूसरों की उपेक्षा सब जीवन के क्रम का हिस्सा है
Comments
Post a Comment